खामोशी मेरी कमजोरी नहीं

मेरा संस्कार है,

जिसमें किसी को भी सम्मान देने का

एक विचार है,

आज के जमाने में लोग खामोशी को

कमजोरी समझ लेते हैं,

झूठ की आवाज को सच मान लेते हैं,

झूठ सदा से आवाज बुलंद करता है,

संस्कार अपने विचारों पर सदा शांत

रहता है ।

अहंकार और संस्कार इंसान को विरासत

से मिलता है,

अहंकार सदैव दंभ में और संस्कार शांत

और खामोश रहता है ।।