खामोशी अवाम की

गुलामी का पैगाम

कोहराम मचा है हर तरफ

जनता क्यों है अनजान,

प्यार मोहब्बत मानवता नहीं

धार्मिक उन्माद बस जीने का अंदाज

क्या हम सब मिलकर बना रहे

एक नया हिंदुस्तान ।

एक दौर वह था जो गुजर गया

हर धर्मों के हर पर्व में हम मिलकर

करते ईद दिवाली का सम्मान,

आज हमारा हर बंधन टूट रहा फिर भी

चुप्पी यह डरा हुआ अवाम ।।