खामोशी में भी एक शोर है

जो बाहर की दुनिया में सुनाई नहीं देता,

अंदर एक ज्वालामुखी धधकता है,

जो कभी भी फट जाने को आतुर होता है,

खामोशी का जब प्रतिकार होता है

भूचाल आ जाता है,

सब कुछ तहस नहस हो जाता है,

खामोशी चाहे प्रकृति को हो या इंसान की,

इसके पीछे छिपे हुए आंदोलन को समझिए

सब कुछ बदलने के लिए बेताब है,

खामोशी एक भयानक प्रतिकार का

संकेत है ।।