खामोश निगाहें दिल बेचैन है

डरे हुए इंसानों में मदद की गुहार है

बर्बाद हो गए घर बार जिंदगी पर

आई ऐसी मार,

गरीबी हो गई लाचार,

भूखे प्यासे बच्चे ऊपर देखते ईश्वर कैसा

तेरा अत्याचार,

जिंदगी जीना हुआ दुश्वार,

इन खामोशी भरी निगाहों में सपने जीने के

हुए बेकार,

होंठ बंद है चुप चुप से खड़े बरबादी के

ये दुखड़े किसे सुनाएं हर बार,

ऊपरवाला चुपचाप बैठा देख रहा लाचार ।।