खबरों से बेखबर मीडिया
दिन रात अपराध की कहानी बयां करता है
इतने बड़े आबादी के देश में
सिर्फ माफियाओं की मेजबानी करता है,
गुमराह कर रहे हैं वो लोग जिनपर
संविधान के हिफाजत की जिम्मेदारी है
चौबीस घंटे अपराधियों की कहानी कहते
यह जनता के प्रति नागवारी है ।
कौन सा दौर है या कोई साजिश है
लोकतंत्र की दुहाई देने वालों की मुख्य मुद्दों
से भटकाने की ख्वाहिश है,
जिनका अस्तित्व लोकतंत्र की धुरी पर कायम है
वो जनता ही नहीं अपने वजूद के भी कायल हैं ।।

