कविता सोच के सागर से निकली मोती,

जो जीवन जीने की प्रेरणा देती,

कवि अपनी सोच और भावनाओं से,

समाज को एक दृष्टिकोण देता है,

सामजिक व्यवस्थाओं पर नजर रखता है,

कविता प्रेम, सम्मान,समर्पण के माध्यम से,

इन्सान में मानवीय भावनाओं,

की अभिव्यक्ति है,

कविता खोये हुए जीवन मूल्यों,

गिरते मानदंडों को नयी दिशा देती,

कविता प्राणवायु है जीवन की,

जीवन में नयी ऊर्जा एवं स्फूर्ति,

से इंसान में नव ऊर्जा संचार करती है ।

कविता कोमल,सुन्दर शब्दों का संग्रह ।।