जिंदगी की हर खुशी मिट गई
जिंदगी एक कटी पतंग बन गई
ना हौसला रहा ना हिम्मत अब
बेबस आंखों में आंसुओ की
लड़ी थम गई
जिंदगी एक कटी पतंग बन गई ।
कुछ किस्मत का बदला रंग
मेरा जीवन बन गया बेरंग
अब आशा के दीप भी टिमटिमाने लगे
ख्वाहिशें एक बुझती शमा बन गई
जिंदगी एक कटी पतंग बन गई ।।
Posted bySahdeosingh