कट रही जिंदगी एक एक पल गुजार के
आंखों में मायूसियों है इस सुरते हाल से
बोझ जो मेरे मन पर है कह नहीं सकता
वक्त की बेरुखी के आगे कुछ कर नहीं सकता ।
इंतजार है उस वक्त का जो सुकून लायेगा
हालात बदलेगा और जीना सिखाएगा
उम्मीद से ही जिंदगी का हर दौर जुड़ा है
कभी गम कभी खुशी का एहसास जुड़ा है ।
सब्र से ही जीना है सब्र से जिंदगी
सब्र के बिना मिलती नहीं खुशी
ईश्वर ही नियत का कारोबार करता है
उसी के मर्जी से संसार चलता है ।।
Posted bySahdeosingh2

