कसूर मेरा ही था

जो ऐसे हालात हुए

ज्यादा अच्छा बनने से

ऐसे हालात हुए

कौन कहता है अच्छाइयों

का सिला अच्छा ही मिलता है

हमने तो अच्छाइयों से रुसवा हुए

कुछ चीजें जिंदगी हमे सिखाती

है दोस्त

वक्त बदलते ही रिश्ते भी अंजान हुए

सब कुछ किस्मत का तकाजा तो नहीं

कुछ अपने कर्मों का अंजाम हुए ।।