खून पसीना बन बहता है बदन से
उन मेहनत कश लोगों को सम्मान
मिलना चाहिए,
जो दिन रात मेहनत से कमाते हैं रोटी,
उन कर्मवीरों को मान मिलना चाहिए,
मेहनत और ईमानदारी विरासत है इनकी
इनके आत्मसम्मान को सलाम
मिलना चाहिए,
लालच लोभ से परे इन कर्मवीरो को
इनके परिश्रम का इनाम मिलना चाहिए,
देते हैं संदेश मेहनत ईमानदारी का
समाज को इनमें एक पहचान मिलना चाहिए ।।

