जी करता है कर दूं मुकदमा उनपर

जो वक्त के साथ दूर हो गए

आयेंगे जब कोर्ट में तो मिलने को

मजबूर हो गए,

वैसे तो अब रिश्तों में बदलाव आया है

अपने ही जिंदगी में उलझे सब

नहीं किसी का खयाल आया है,

जब आयेंगे तारीख पर मुलाकात तो होगी

बीते हुए लमहों की सौगात होगी,

होंगी शिकायते दूर फिर नजदीकियां बढ़ेगी

दोस्ती एक बार फिर जिंदादिल बनेगी ।।