कोई कहता कानून का राज

कोई कहता अपराधियों का सफाया

जबकि हर राजनैतिक दलों में

एक तिहाई अपराधियों का बोलबाला,

चुनावी बाजी जीतने के लिए दबंगों

की प्रोफाइल बेहतर,

उनके जीतने की संभावना है अक्सर,

सत्ता और सियासत का गठजोड़ माफिया

कैसा कानून का राज जहां अपराधियों

का काफिला ।

हर दूसरे तीसरे सांसद विधायक

आरोपित हैं अपराध के,

वो चुनाव जीत बैठे है सरकार मे,

लोकतंत्र के नाम पर जनतंत्र बदनाम है

जनता क्या करे जब

सब कुछ सत्ता के नाम है ।।