हम तो चले थे फूल चुनने

कांटों में उलझ गए,

हमको पता नहीं चला

और उलझते चले गए ।

देखा जो चारों ओर तो एक

साजिश का जाल था,

अपने मंजिल की चाह में

भटक कर रह गए ।

जिसने हाथ थाम राह दिखाने

का दम भरा,

बीच रास्ते में छोड़ मुझे

नई राह चल दिए ।।