कांटों के झुरमुट में फंस गया

निकलना हुआ मुश्किल,

ज्यों ही कोशिश करता गया

चुभता बदन में कांटा कील,

निकालता हूं एक को चुभता है

दूसरा,

एक कदम आगे बढ़ाना मुश्किल

माजरा,

खुद से उलझाया खुद को तो

निकालना है खुद को,

अपने शरीर का कांटा निकलना

है खुद से ।।