सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता
कब तक गुमराह करेंगे जनता को,
जो हुआ है वह सबके सामने है
कितना लाभकारी आम जनता के
लिए है सत्ताधीश भी जानते हैं
इसलिए तो बार बार अपने कामों
का प्रचार प्रसार करते हैं ।
हकीकत को आईने की जरूरत नहीं
वह तो खुद ब खुद तस्वीर दिखाता है
इसलिए कामों की गिनती नहीं
आम जन जीवन को जो सहूलियत दे
उसे जनमानस महसूस करता है ।।

