हे राम कलयुग में रावण ही रावण

हर गली मुहल्ले चौराहे पर रावण

ये इंसानियत, मानवता के रावण

इनको पहचान पाना भी मुश्किल

ये छद्म वेश में हमारे बीच में ही रहते हैं

समाज देश के हर क्षेत्र में अपनी पैठ

बनाए बैठे हैं,

अब तो आप जैसा कोई राम नहीं है

आप तो वानर भालू की सेना लेकर उस

राक्षस रावण का अंत कर दिया

इस कलयुग में तो रावण ही रावण हैं

शायद आप भी धरती पर पुनः आकर

इन रावण का विनाश नहीं कर पाते

ये रावण तो इंसानी प्रवृति का हिस्सा

बन चुके हैं ।

हे राम जी क्या इस कलयुग के रावण

का अंत हो पाएगा ????