कलमकार की कलम कभी रुकती नहीं

चलती है झुककर मगर डरती नहीं,

कोरे कागज पर शब्दों की लड़ियां

सच को सदा उजागर इनकी है दुनिया

कोई दबाव ना इनको लुभाए

सच की इबारत बस इनको है भाए,

देती संदेश बदलाव का,

करती विरोध समाज के गलत भाव का,

चलती सदा सच को उजागर करती

रुकती नहीं झुककर हैं चलती ।

इनकी धार में सदाचार है,

अहंकार नहीं बस प्रेम भाव है ।।