कलम चुप हो गई तो
इतिहास थम जाएगा
वर्तमान का हर सच भविष्य
का रहस्य बन जाएगा,
कलम तो चलेगी कोरे कागज पर
लिखेगी वर्तमान की सच्चाई कोरे कागज पर,
सत्ता सियासत और भ्रष्टाचार का व्यापार
जिसमें आकंठ डूबा सियासत का संसार
अवाम बस वोट पाने का औजार
मीठे मीठे वादों का छल छद्म हथियार,
हसरत सियासत की कुर्सी मिल जाए
अपनी मुफलिसी से निजात मिल जाए
नोटों की चमक से सभी रहनुमा लाचार
सियासत में बस वोट से अवाम से सरोकार
विराम लगाएं जुमलेबाजी का बौछार
सिर्फ भाषण नहीं हो सकता
सत्ता का तारणहार ।।

