कागज की कश्ती में सवार

हैं हम

फिर भी कल के लिए परेशान

हैं हम ।

इंसान जीवन के दो छोरों का

यथार्थ है

एक छोर उसके जन्म का

दूसरा छोर उसके मृत्यु का

इन दोनों के बीच कब क्या होगा

हर चीज से अनभिज्ञ है

फिर भी भविष्य की चिंताओं और

अपने जीवन के लिए अपनों

के लिए हमेशा व्यस्त रहता है ।।