कागज के फूल से खुशबू आती नहीं

बनावट से कभी सच्चाई छुपती नहीं

बनावट और मिलावट कुछ पल की

हकीकत है,

सच की तस्वीर तो एक दिन समझ

आती ही है ।

हर चेहरे के पीछे कई चेहरे छिपे होते हैं

जो दुनिया को दिखते है हकीकत से परे

होते हैं,

हर चेहरे के पीछे कई और चेहरे छिपे होते हैं

समय समय पर अपने अल्फाज बदल लेते हैं ।

आज जमाने में बनावट ही हकीकत है,

लोग अच्छा दिखने के लिए खूबसूरत फूल

कागज के सजा लेते हैं ।।