कभी खुशी कभी गम
यह है जीवन का मरम,
जीवन का ये सफर दो राहों का सफर
कभी खुशियों का अहसास मिलता,
कभी गम का मिलता नम,
गम तो सबक है हमारे धैर्य का आगाज,
रुकना नहीं है पथ पर चलते रहने का नाम,
एक दिन बदल जाएगा गम का परिणाम,
जीवन खिल जायेगा खुशी का परिणाम ।
गम का ना हो अहसास तो
खुशियां भी नाकाम,
पतझड़ के बाद बसंत से प्रकृति की
हरियाली का पैगाम ।
जीवन सदा खिलता है इन दो पाटों
से मिलकर खास,
कभी खुशी है तो कभी गम का अहसास ।।

