कभी कभी सब कुछ अजीब हो जाता है

कुछ पल के लिए जीवन में जैसे

भूचाल आ जाता है,

हर तरफ एक धुंध छा जाता है

रोशनी की कोई किरण नजर नहीं

आता है,

जीवन का हर पल बदलता रहता है

कभी आशाओं का लहराता समंदर

तो कभी मरुस्थल में फैला रेत नजर

आता है ,

यही जीवन है पल पल बदलता

इसका रूप ,

कभी जीने को प्रेरणा देता है

तो कभी मायूसी के सागर में डूबो देता है ।

लेकिन जिंदगी निराशाओं का सागर नहीं

आशाओं का गुलदस्ता है,

जो हर स्थिति में अपनी खुशबु बिखेरता है ।।