कभी कभी जिंदगी सवाल बन जाती है

जवाब सोचने में नया सवाल बन जाती है

कुछ घड़ी ऐसी आती है जो

इंसान को अपनों में मुलजिम बना देती है

सच होने पर भी बेजुबान कर देती है,

वक्त का तकाजा होता है या

अपने उसूलों का खामियाजा,

चुप रहकर अपनों का मान रखना ही

गुनहगार बना देती है ।

कभी कभी जिंदगी सवाल बन जाती है।।