कभी कभी एक सवाल उभर आता है

क्या इंसान में एक बदलाव नजर आता है

कोई मिलना जुलना नहीं रिश्तों में फासले

बढ़ते गए,

सोशल मीडिया के इस युग में इंटरनेट के

नाम पर मोबाइल तक सीमित हो गए ।

अब तो चिट्ठी पत्री का कोई नाम नहीं

व्हाट्सएप मेसेज से रिश्तों को जीते हैं

अपने कुशल क्षेम भी इमेल से भेज देते हैं ।

वैसे तो वक्त के साथ बदलना इंसान की

फितरत है,

सामाजिक बदलाव को अपनाना वक्त की

जरूरत है ।।