कभी जीत कभी हार
कभी गम कभी खुशी अपार
कभी तिरस्कार यह जिंदगी की सड़क है
धीरे धीरे होगी पार ।
जीवन का हर रंग दिखाती है जिंदगी
कभी फूल की महक कभी कांटो की चुभन
यह जिंदगी का सफर है
कभी धूप की तपन है कभी छांव का सुकून
इसमें ही निहित है जीवन का हर
उसूल,
बस चलते ही रहना होगा होगा मंजिल पार,
यह जिंदगी सड़क है धीरे धीरे होगी पार ।।

