सारी दुनिया को जो हंसाते है
खुद के दर्द को छिपा जाते हैं
अपने पहनावे भावभंगिमा से
औरों के मायूसी को खुशी दे
जाते हैं
मसखरा हैं वो जिनको कोई मान
नहीं देता
उनकी गरीबी मजबूरी को सम्मान
नहीं देता
उनके कामों को समझना होगा
जो खुद गम पीकर दूसरों को
हंसी खुशी दे उसका सम्मान करना
होगा ।।
Posted bySahdeosingh