जो बिकाऊ हैं लग जाय एक कतार
ऊंचे ऊंचे दाम मिलेगा मंत्री का इनाम मिलेगा
हो जाओ तैयार ,
हम आला हैं खरीददार,
जो बिकाऊ है लग जाएं एक कतार ।
नई राजनीति है देश नया
सत्ता का परिवेश नया,
छोड़ो दकियानूसी बातें
ईमानदारी इज्जत क्या है
सबसे बड़ी दौलत की सौगातें
मिलकर लोकतंत्र का खेल रचाते
जोड़ तोड़ सरकार बनाते
अब तो राजनीति व्यापार
जो बिकाऊ हैं लग जाएं एक कतार ।।

