जो आज है कल नहीं होगा
इन्हीं आशाओं के सहारे आम इंसान
जीवन जीता है,
अपने हर मुश्किल हालात से रूबरू
होकर भी एक विश्वास की डोर से
बंधा होता है,
जो आज है कल नहीं होगा ।
मौसम बदलता है ऋतुएं बदलती हैं
दिन रात बदलते हैं,
तो एक दिन उसके भी हालत बदलेंगे
उसके भी जीवन में खुशियों के पल आयेंगे
यही बदलाव का विश्वास ही उसके जीवन
जीने की प्रेरणा है ।।

