जीवन यात्रा के सतत प्रवाह में
कभी बाधाएं आती हैं,
कभी उन बाधाओं को पार कर
यात्रा आगे बढ़ती है,
जीवन कभी स्थाई नहीं होता
सतत गतिशील रहता है,
जैसे नदी में जब तक जल है जलधारा
प्रवाहित होती रहती है,
कोई बाधा कोई व्यवधान उसे रोक नहीं
नदी अपना मार्ग स्वयं निर्धारित करती है,
जीवन सतत गतिशील है यह यात्रा इंसान
के उद्गम से अंत तक चलती रहती है ।।

