जहाँ अपना बस ना चल सके

ईश्वर पर छोड़ दो,

अपने लक्ष्य प्राप्ति को,

एक नया मोड दो,

हो सकता है हमारा रास्ता,

सुगम ना हो,

गन्तव्य तक पहुंचना है,

तो परिणाम छोड़ दो,

जीवन एक सुन्दर सफर

है जहाँ फूल भी काँटे भी,

जो तुम्हारे हिस्से आया,

उसे सुखद मोड दो ।

जहाँ अपना बस ना चले,

ईश्वर पर छोड़ दो ।।