जीवन की यही सचाई है भाई
उलझेंगे नहीं तो सुलझेंगे कैसे
बिखरेंगे नहीं तो निखरेंगे कैसे,
जब जीवन तमाम उलझनों में घिरा होता है
कोई रास्ता नहीं दिखता है,
जब हर रिश्ते नाते बिखर जाते हैं
तब अकेला ही उस साहस का स्रोत
अपने वजूद को जिंदा रखने के लिए
अपने आप को न्योछावर कर देता है
तब उसकी हर उलझनों का हल मिल जाता है
राहें आसान हो जाती हैं ।।

