जीवन की पोटली में हर रंग भरे हैं
कभी खुशी गम का बहुरंग भरे हैं
कभी खुशियों की सौगात
कभी गम की छाया
वक्त कब कैसा रूप दिखलाया
आज तक कोई समझ ना पाया,
कभी खुशियों की फुलझडियां
कभी बम का शोला
जीवन की पोटली उम्मीद का झोला
कब क्या रूप दिखाए जिंदगी
हर पल नए रंग दिखाए जिंदगी ।।

