जीवन की आशा

जुगनु की तरह ,

कभी रोशनी कभी अंधेरा,

कभी आशा की किरण,

कभी निराशा का घेरा,

पल पल रुप बदलती,

जीवन की घडियां,

चंद पल एक सुकून का,

संदेश देती हैं ,

एक आशा विश्वास से,

जीने का उपदेश देती हैं,

एक थका हारा इंसान ऊर्जा,

से भर जाता है,

और अपने जीवन पथ पर,

विश्वास से बढ जाता है ।।