हर इंसान के जीवन के सपने होते हैं
गरीब अमीर बनने का सपना देखता है
अमीर और अमीर बनना चाहता है,
सारी दुनिया का मालिक बनना चाहता है
जब सपना सिर्फ सपना बन जाता है
तो इंसान अधूरा रह जाता है,
कहा जाता है इंसान किस्मत से गरीब अमीर
होता है,
शायद यही सच है,
अमीर के घर पैदा होने वाला जन्म लेते ही
करोड़ों का मालिक बन जाता है,
गरीब के घर पैदा होने वाला जन्म से ही
सुखी रोटी के लिए संघर्ष करता है,
सफलता किस्मत और कुरबत से मिलती
है,
पर धन केवल किस्मत को विरासत है ।
मेहनत से सुकून की रोटी मिल सकती है
पर धनवान और शोहरत दोनों के संयोग
से ही संभव है ।।

