कभी हंसना है कभी रोना है
जीवन बस एक खिलौना है,
कभी खुशियां हैं कभी गम से नम
आंखों का कोना कोना है
जीवन बस एक खिलौना है ।
हर पल एक चुनौती है
जीने की यही मुश्किल घड़ियां है
कभी वक्त के हाथों में उलझा जीवन
कभी पल भर की फुलझडियां हैं
आशाओं और निराशाओं में उलझा
जीवन का कोना कोना है,
जीवन बस एक खिलौना है ।
कभी हंसना है कभी रोना है
जीवन बस एक खिलौना है ।।

