जीवन एक बीज की
तरह उगता है,
धीरे धीरे बडा होकर
वृक्ष बन जाता है,
जैसे वृक्ष धूप, वर्षा,
आंधी तूफान सहकर भी,
अपनी जड़ें जमाकर
सदा लहलहाते रहता है ।
मनुष्य का जीवन भी
धीरे धीरे बढता है,
तमाम चुनौतियों से लडते हुए
अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर
अग्रसर होते हुए जीवन
यात्रा पूरी करता है ।।

