जीत जाने की जिद ना करो

हार कर भी मंजिल पर बढ़ो

हार में ही जीत का हुनर

जिंदगी नहीं केवल फूलों का सफर,

उम्मीद से लबरेज बढ़ते हर कदम

सफलता की इबारत लिख देंगे

अपने जज्बे को कायम रखना

हर हाल में

वही मंजिल तक पहुंचने का

रोशनी देंगे ।।