बेशुमार चोट सहकर भी मुस्कराता हूं
मैं इंसान हूं पत्थर नहीं जो शिल्पकार की
चोट से मूर्ति बन जाता हूं,
मुझे निर्जीव समझने की भूल ना करना
मैं हारा हुआ नहीं टूटी कश्ती से समंदर पार
कर जाता हूं,
जब तक शिराओं में बहता हुआ लहू है
शरीर में सांसे चलेंगी,
मेरा कारवां आगे बढ़ता रहेगा,
हार मान लेना मेरी फितरत नहीं
आखिरी गेंद पर भी जीत जाने का हुनर रखता हूं ।।

