जिंदगी में कभी जीत कभी हार होती है

इसी जीत हार में जिंदगी तमाम होती है,

मजा तो तब है जब हसरतें समंदर की

गहराई छूने की,

किनारे बैठ कर तो जिंदगी की शुरुआत होती है ।

कश्तियां समंदर में बहुतेरे तैरती हैं

एक पतवार के सहारे लहरों को चीर कर

किनारे लग जाती हैं,

अगर जज्बा हो जीत जाने की

तो हर चुनौती आसान होती है ।।