जीत जाना मेरा मकसद नहीं
मेरा मकसद सत्य के लिए आवाज उठाना
जो अन्याय करते हैं अवाम के साथ
उनसे न्याय के लिए टकराना ।
वो मिटाने की ताकत रखते हैं
क्योंकि सत्ता की चाभी उनके साथ है
झुकना मेरी फितरत नहीं
संघर्ष करते करते मिट जाना ।
बड़ा गरुर है उनको अपनी ताकत का
की वो सच की आवाज दबा सकते हैं
मुझे विश्वास अपनी सच्चाई पर
और मेरा विश्वास का जीत हो जाना ।।

