हारता वही है जिसने मेहनत नहीं किया

जीतता वही जिसने खुद को दाव पर लगा दिया,

कहते हैं जो हर मुश्किलों से लड़ने का

माद्दा रखते हैं,

जीत जाते हैं वही क्योंकि ईश्वर ने कर्म फल दिया ।

हर इंसान के जीवन में मुश्किलों का

दौर आता ही है,

जिसने भी उन मुश्किलों को अवसर बना लिया

सफलता की बुलंदियों को उस इंसान ने छुआ ,

जो भी करो कुर्बान कर दो खुद को

समझ लो जीवन के हर पल को मकसद का

हथियार बना लिया ।।