जीने को जिंदगी जिए जा रहे
सांसों में चिताएं पिए जा रहे,
ना कोई सुकून जिंदगी से मिली
आशाओं में गम पिए जा रहे ।
नींद में हंसी सपनों की परछाइयां
नींद खुलते ही हकीकत की रुसवाईयां
इन्हीं ख्वाबों ख्यालों में डूबे जा रहे
अच्छे दिन के सपने बुने जा रहे ।
जीने को जिन्दगी जीए जा रहे ।।

