हमारे अपने ही हमें जीने का सलीका
सिखाते है,
जिंदगी के हर दौर में हमारे साथ
खड़े रहते हैं,
हमारे बढ़ते कदम को सही राह दिखाते हैं
ताकि जीवन के हर मुकाम पर हम मुश्किलों
का सामना कर सकें,
जीवन जीना भी एक कला है जो हमें हमारे
अपनों के अनुभवों से मिलती है ।
जीवन एक ऐसा सफर है जिसमें पल पल
बदलाव आता है,
इसी बदलाव का प्रभाव ही जीवन के अच्छे बुरे
हालात का परिणाम है ।।

