जिंदगी थम सी गई
आंखे नम हो गई
अरमान घुट कर रह गए
जिस्म बेजान हो गए ।
कैसे वक्त की बेरुखी
हर पल मुझको रुलाती
जीने की ख्वाहिश को
पल पल दूर ले जाती ।
उम्मीद की भी किरण जैसे
बुझने लगी
अंधेरे की खोमोशी अब डसने लगी
अब तो ईश्वर से एतबार उठ गया
क्या जहां से वो कहीं चल गया ।।
Posted bySahdeosingh21
