जिंदगी थम सी गई है

कोई रोशनी नजर आती नहीं

अंधेरों के चादर में लिपट गया ऐसा

कोई राह नजर आती नहीं ।

जितना सोचता हूं उलझ जाता हूं

कैसे सुलझाऊं हालात का ये मंजर

जब तक कोई उम्मीद की किरण

दिख जाती नहीं ।

पल पल बदलते हालात से गुजरना

मुश्किल,

जिंदगी जीने का अंदाज बदलना

मुश्किल,

मुश्किल है इन गहरी खामोशी का सबब

जीत जाने का जुनून है हार मानना

मुश्किल ।।