ऐ जिन्दगी तुझसे क्या मांगू

तूने तो सब कुछ दिया है,

हम हासिल ना कर सके तो

शिकायत क्यों है ?

तेरी कायनात में सब कुछ

बिखरा पडा है हर ओर

अगर हम हासिल ना कर सके

शिकायत क्यों है ?

जिन्दगी हम अपनी नाकामियों

का शिला तुम पर क्यों,

तुमने तो सब कुछ दिया है,

तो शिकायत क्यों ???