जिंदगी से हर इंसान को हजारों शिकायत हैं

मगर एक तस्वीर देखकर हम बेचैन हो गए

जी रहे हम सभी इक्कीसवीं सदी में अभी

इसके जुल्म की दास्तान ये कह रहे ।

जिस गरीबी को एक निवाला ना मिले

दर दर भटकता गलियों में जूठन के लिए

ऐसे विकास के दावों को क्या हम कहें

जब मासूम बच्चों को एक रोटी ना मिले ।

एक गाली है मानवता के इस रूप को

जहां दम भरते हैं हम विश्व गुरु रूप को

क्या दिखाएंगे संसार को यह गरीबी कभी

देख दुनिया हमें ना धिक्कारे अभी ।।