जिंदगी मिली है तो कुछ करके दिखाना होगा

वक्त खराब है तो बदल कर दिखाना होगा

हर इंसान अपने जिंदगी को बेहतर बनाने

का प्रयास करता है

पर कभी कभी किस्मत उसे अलग दिशा में

मोड़ देती है

जिंदगी कभी सीधी चलती नहीं

इसके रास्ते बहुत टेढ़े मेढे होते है

जिनपर चलते हुए कभी पल भर

की सफलता तो कभी टूटते सपनों की

अंधेरी गुफा उसमें रोशनी तलाश करना ही

जिंदगी की हकीकत है ।।