मेरे सहयोगी मेरे कलिग की अचानक कल दिनांक १७/०८/२०२२ को मृत्यु हो गई, में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उन्हें शांति मिले और दिवंगत आत्मा ईश्वर के चरणों में आश्रय पाए ।।

जिंदगी मौत के बीच का फासला

बहुत बारीक लकीरों में निहित है

किस पल ये लकीरें मिट जाएंगी

सांस की डोर छूट जायेगी ,

चंद सांसों से जुड़ा है ये सफर

किस मोड़ पर सफर रुक जायेगा

किसको नहीं है खबर ।

बस एक आरजू जुड़ी है सभी के जीवन से

सारे रिश्ते नातों को डोर जुड़ी है चंद सांसों से

माया मोह लालच का दौर सिमट जायेगा

जब इन सांसों का सफर रुक जायेगा ।।