जिंदगी क्या है

जाति धर्म की विरासत

या जीवन जीने के प्रेरणा और कर्म

का गठबंधन,

धर्म हमारे जीवन जीने की आदर्श प्रवृति

पर कर्म हमारे जीवन का लक्ष्य,

जीवन है तो आस्था है,

आस्था के सहारे जीवन नहीं चल सकता

उद्देश्य पूर्ण कर्म जीवन का मूल है ।

धर्म कोई भी हो हिंदू हो या मुस्लिम

सिख हो या ईसाई,

अपने मान्यता से जीवन जीने का

मार्ग दिखाता है

पर सबसे बड़ा धर्म मानवता है,

प्रेम और भाईचारा है ।।